Categorized | लखनऊ.

´अजब दास की अजब कहानी´ का मंचन 10 और 11 मई को

Posted on 09 May 2010 by admin

लखनऊ -  आल इण्डिया कैफी आजमी अकादमी के तत्वावधान में कल 10 मई को शाम 7:00 बजे राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में ´अजब दास की अजब कहानी´ नाटक का मंचन किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी करेंगे।

यह नाटक मूल रूप में जर्मन के प्रसिद्ध  लेखक श्री बरतोल ड्रेस्ट का लिखा हुआ है। जिसका शीर्षक है ´काकेशियन चाक सिर्कल´ इसका हिन्दी अनुवाद एवं नाट्य रूपान्तरण भारतेन्द्रु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक एवं सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्री सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने किया है। कैफी आजमी अकादमी में ही दो माह पूर्व प्रारम्भ हुई कार्यशाला के समापन पर इसका मंचन किया जा रहा है। नाटक में भाग लेने वाले सभी कलाकार लखनऊ के हैं। नाटक का मंचन 10 एवं 11 मई दोनों दिन शाम 7:00 बजे उमा नाथ बलि प्रेक्षागृह में होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in