Categorized | लखनऊ.

चार सदस्यीय जांच दल का गठन

Posted on 09 May 2010 by admin

लखनऊ -  जनपद हमीरपुर के मोदहा नगर पालिका के चेयरमैन श्री खलील अहमद उर्फ बुद्धू पहलवान की कल पुलिस अभिरक्षा (कस्टडी) में हुई मौत की जांच के लिए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच दल में श्री जूदेव के अलावा पूर्व मन्त्री श्री सिद्धगोपाल साहू, श्री मोहम्मद इदरीश एवं चित्रकूट के मण्डलीय प्रवक्ता श्री प्रद्युम्न दूबे उर्फ लालू दुबे शामिल हैं।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि जांच दल आज मोदहा(हमीरपुर) पहुंचकर उपरोक्त घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी को सौंपेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in