Categorized | लखनऊ.

बलिदानी-युग पुरूष महाराणा प्रताप की जयन्ती का आयोजन

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह(पूर्व मुख्यमन्त्री म0प्र0) कल दिनांक 09मई,2010 को अपरान्ह लखनऊ पहुंच रहे हैं, जहां श्री सिंह सायं 6बजे स्थानीय गन्ना संस्थान प्रेक्षागृह डालीबाग, लखनऊ में महाराणा प्रताप जयन्ती आयोजन समिति के मुख्य संयोजक श्री वकील सिंह विशेन द्वारा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डा0 संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित महान बलिदानी-युग पुरूष महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसके उपरान्त श्री सिंह दयाल पैराडाइज, गोमतीनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रमोद सिंह द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जनों की बैठक एवं रात्रि भोज में भाग लेंगे।

यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि इसी प्रकार उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी कल दिनांक 09 मई को दोपहर लखनऊ से  इलाहाबाद के लिए रवाना होंगी, जहां इलाहाबाद में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।

डॉ0 जोशी दिनांक 10मई को लालगंज(इलाहाबाद) में सायं कांग्रेस यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगी व रात्रि में लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

श्री सक्सेना ने बताया कि इसी प्रकार  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी दिनांक 11मई को प्रात: लखनऊ से चलकर पूर्वान्ह बहराइच पहुंचेंगी, जहां पूर्वान्ह बहराइच के कस्बा जरवल में कांग्रेस यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in