Categorized | राज्य

अप्रैल माह के बैकलॉग को मई माह में पूर्ण कर निर्धारित वाणिज्य कर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें- नकुल दुबे

Posted on 08 May 2010 by admin

वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अप्रैल माह में वाणिज्यकर राजस्व की वसूली में आयी कमी को अगले माह मे पूरा करते हुए मई माह के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति न करने की दशा में कड़ी कारवाई की जायेगी।

वाणिज्यकर मन्त्री आज गोमती नगर स्थित मुख्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन से ऐसी बीस कमोडिटीज को चििन्हत कर ऐसी कार्ययोजना बनाये जिससे अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके।

श्री दुबे ने निर्देश दिये कि विभिन्न वाणिज्यकर खण्डो में अधिक से अधिक व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में लाया जाये। उन्होंने कहा कि सचल दलों के कार्यो पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा यदि निरीक्षण के दौरान सचल दल अपनी ड्यूटी के तैनाती स्थल से अनुपस्थित पाये जाते हैं तो कारवाई की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सचल दलों द्वारा पंजीकृत डीलरों से ही जमानत की धनराशि केवल तीन निर्धारित शर्तों के उल्लघंन की दशा में ही जमा कराई जाये।

वाणिज्य कर मन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जो भी अनुशासनात्मक कार्यवाही के जितने भी प्रकरण लिम्बत हैं उनको प्रत्येक दशा में 6 माह के अन्दर निस्तारित करा दिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विभाग में पदोन्नति कोटे में जो पद रिक्त हों उनमें पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु सेवा अभिलेख पूर्ण कराकर डी0पी0सी0 की बैठक जून माह में आयोजित की जाये।

बैठक में प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन श्री दुर्गा शंकर मिश्र, आयुक्त वाणिज्य कर श्री चन्द्रभानु सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in