Categorized | राज्य

होमगार्ड्स के अधिकारियों को 9 एम0एम0 प्रतिबन्धित बोर की पिस्टल उपलब्ध कराने का निर्णय

Posted on 07 May 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की अध्यक्षता में आज सम्पन्न मन्त्रिपरिषद की बैठक में होमहोमगार्ड्स के अधिकारियों को 9 एम0एम0 प्रतिबन्धित बोर की पिस्टल उपलब्ध कराने का निर्णय विभाग के आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2007-08 के अन्तर्गत 9 एम0एम0 की प्रतिबन्धित बोर की पिस्टल को होमगाड्Zस के 106 अधिकारियों के उपयोगार्थ क्रय किये जाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है।

मन्त्रिपरिषद ने दिनों-दिन बढ़ रहे जोखिम पूर्ण कार्यो एवं आतंकी चुनौतियों के बीच कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस बल के सहयोगी के रूप में होमगार्ड्स के अधिकारियों को 9 एम0एम0 प्रतिबन्धित बोर
की पिस्टल उपलब्ध कराने का निर्णय विभाग के अधिकारियों की महती भूमिका को देखते हुए यह मंजूरी दी है।

निर्णय के अनुसार सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 04 डिप्टी कमाण्डेण्ट जनरल, 12 मण्डलीय कमाण्डेण्ट, 58 जिला कमाण्डेण्ट, 12 कमाण्डेण्ट जिला प्रशिक्षण केन्द्र तथा 20 वैतनिक निरीक्षकों को अर्थात कुल 106 अधिकारियों को 9 एम0एम0 पिस्टल दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in