Categorized | राज्य

उ0प्र0 शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली-2010 के प्रख्यापित किये जाने का निर्णय

Posted on 07 May 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की अध्यक्षता में आज सम्पन्न मन्त्रिपरिषद की बैठक में राज्य के 70 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डॉयट) में उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली-2010 को प्रख्यापित किये जाने का निर्णय लिया गया।

मन्त्रिपरिषद ने जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण कार्य में गुणात्मक सुधार एवं प्रशिक्षण कार्य के सुचारू संचालन हेतु इन पदों पर नियमित प्रशिक्षित अधिकारियों की तैनाती की आवश्यकता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली-2010 के प्रख्यापित किया है। इस नियमावली में प्रवक्ता संवर्ग के 1190 पद तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0, लखनऊ के नियन्त्रणाधीन अन्य संस्थानों के संवर्गीय 83 पद अर्थात 1273 पदों को सम्मिलित किया गया है। यह सभी पद अराजपत्रित समूह ´ग´ के हैं। लोक सेवा आयोग की परिधि में आने वाले इन सभी पदों के नियुक्त प्राधिकारी निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in