Categorized | लखनऊ.

कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं एक्स-रे तकनीशियन सेवा नियमावली, 2010 के प्रख्यापन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी

Posted on 07 May 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न मन्त्रिपरिषद की बैठक में उ0प्र0 कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं एक्स-रे तकनीशियन सेवा नियमावली, 2010 के प्रख्यापन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

मन्त्रिपरिषद द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार एक्सरे तकनीशियन के पदों पर भर्ती का स्रोत सीधी भर्ती रखा गया है। सेवा नियमावली के प्रख्यापन हो जाने से इस संवर्ग के कार्मिकों की सेवा सम्बन्धी विसंगतियां/नियुक्तियां आदि समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।

ज्ञातव्य है कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना में एक्सरे तकनीशियन सेवा नियमावली में पदों की संख्या-17 है, जिसमें 11 स्थायी एवं 06 पद अस्थायी है। इनका वेतनमान/वेतन बैण्ड 5,200-20,200 रूपये एवं ग्रेड वेतन 2,800 रूपये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in