Categorized | लखनऊ.

मन्त्रिपरिषद द्वारा पी0पी0पी0 माडल पर जनपद मेरठ में आधुनिक पशुवधशाला के निर्माण को मंजूरी

Posted on 07 May 2010 by admin

पशुवधशाला का निर्माण 101 करोड़ रुपये की लागत से होगा

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की अध्यक्षता में आज यहॉ सम्पन्न  मन्त्रिपरिषद की बैठक में नगर निगम मेरठ के बोर्ड की बैठक दिनांक 20 मार्च, 2010 की कार्यवाही के अंश मा0सदन द्वारा पी0पी0पी0 माडल के अनुसार पशुवधशाला के आधुनिकीकरण तथा कन्सेशन एग्रीमेन्ट का प्रारूप बहुमत के आधार पर अस्वीकार किया गया, को प्रतिषेधित करने तथा ग्राम घोसीपुर, तहसील-सदर, जनपद-मेरठ में आधुनिक पशुवधशाला का निर्माण कार्य करने हेतु नगर निगम मेरठ को शासन से निर्देश जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही ग्राम घोसीपुर में 5.260 हेक्टेयर अधिग्रहीत भूमि पर आधुनिक पशुवधशाला के निर्माण का प्रस्ताव भी अनुमोदित कर दिया गया।

मन्त्रिपरिषद ने यह भी निर्णय लिया है कि पर्यावरणीय प्रदूषण और व्यापक जन समस्याओं के दृष्टिगत मेरठ पशुवधशाला के आधुनिकीकरण के माडल के आधार पर प्रदेश के अन्य नगर निगमों के अधीन स्थापित पशु वधशालाओं का भी आधुनिकीकरण किया जाये।

ज्ञातव्य है कि नगर निगम, मेरठ के बोर्ड द्वारा दिनांक 20.03.2010 को यह प्रस्ताव पारित किया गया कि मा0 सदन द्वारा पी0पी0पी0 माडल के अनुसार पशुवधशाला के आधुनिकीकरण तथा कन्सेशन एग्रीमेन्ट का प्रारूप बहुमत के आधार पर अस्वीकार किया गया। मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय एवं नगर निगम अधिनियम 1959 के प्राविधानों के दृष्टिगत आधुनिक पशुवधशाला का निर्माण कराया जाना नगर निगम का बाध्यकारी दायित्व होने के कारण, मन्त्रिपरिषद ने नगर निगम मेरठ के इस प्रस्ताव को प्रतिषेधित करते हुए आधुनिक पशुवधशाला का निर्माण करने के लिए मेरठ नगर निगम को शासन से निर्देश जारी करने का निर्णय लिया।

पशुवधशाला का निर्माण मेरठ नगर निगम द्वारा सार्वजनिक-निजी-सहभागिता (पी0पी0पी0) मॉडल के आधार पर कराया जायेगा। यह पशुवधशाला घोसीपुर (मेरठ) में 5.260 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित की जायेगी तथा इस आधुनिक पशुवधशाला के निर्माण पर 101.76 करोड़ रुपये व्यय होगा। पशुवधशाला के निर्माण का कार्य 2 वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि मेरठ जनपद की वर्तमान पशुवधशाला आबादी के बीच आ गई है। इस पशुवधशाला को आबादी से दूर तथा नगर से बाहर  आधुनिक पशुवधशाला के रूप में निर्मित कराये जाने के लिए ग्राम घोसीपुर में भूमि नगर निगम द्वारा अधिग्रहीत की गई है, जो राजस्व अभिलेखों में नगर निगम मेरठ के नाम दर्ज भी करायी जा चुकी है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in