Categorized | लखनऊ.

हत्या के आरोपी नामजद विधायक को बचाने में सरकार जुटी - श्रीवास्तव

Posted on 07 May 2010 by admin

लखनऊ  - बहुगुणा जोशी द्वारा विगत 03मई को गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता स्व0 मयंकेश शुक्ल की निर्मम हत्या के दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार किये जाने हेतु मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती एवं पुलिस महानिदेशक को लिखने के बावजूद भी अभी तक उक्त हत्या में आरोपी बसपा विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र`मटियारी´ को गिरफ्तार नहीं किया गया है जबकि वह लखनऊ में बसपा विधायक के यहां शरण लिये हुए हैं एवं उन्हें लखनऊ में खुलेआम घूमते हुए देखा जा रहा है।

श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जघन्य हत्या के आरोपी बसपा विधायक शेखर तिवारी की तरह नामजद विधायक श्री चन्द्रप्रकाश मिश्र`मटियारी´ को बचाने में सरकार जुटी हुई है। रीता बहुगुणा जोशी का आवास जलाये जाने के मामले में जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के एफआईआर प्रार्थनापत्र को नज़रन्दाज कर एक सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर लीपापोती की गई, उसी प्रकार स्व0 मयंकेश शुक्ल की हत्या के मामले में भी स्व0 शुक्ल के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने के बजाय ग्राम प्रधान द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर लीपापोती करने का दुष्चक्र रचा जा रहा है।मायावती अपने दल से अपराधियों को बाहर करने का फर्जी ढकोसला करती हैं वहीं हत्या के आरोपी विधायक लखनऊ में खुलेआम घूम रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि बसपा सरकार पहले भी अपराधियों की शरण स्थली थी और अभी भी अपराधियों की शरणस्थली बनी हुई है।

मौजूदा प्रकरण से एक बार पुन: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती की कथनी और करनी का अन्तर तो स्पष्ट हुआ ही है, बसपा को पाक-साफ घोषित करने के पाखण्ड का भी पर्दाफाश हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in