Categorized | लखनऊ.

सॉसद अखिलेश यादव के नेतृत्व में 10 मई,को महामहिम राज्यपाल से भेंट कर ज्ञापन सौपेगा

Posted on 06 May 2010 by admin

लखनऊ - 27 अप्रैल,2010 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दिन उत्तर प्रदेश में शान्तिपूर्ण ढंग से जनता के सभी वर्गो के सहयोग से हड़ताल सफल हुई थी। प्रशासन द्वारा अकारण कई जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया था। लाठीचार्ज किया गया और जेल भी भेजा गया।उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल 13 दलों द्वारा आयोजित की गई थी केवल समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित नही की गई थी। हड़ताल समाप्त होने के पश्चात भी अभी भी जिलो में प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी है।

सरकार और प्रशासन की इस ज्यादती के सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष एवं सॉसद अखिलेश यादव के नेतृत्व में 10 मई,2010 को महामहिम राज्यपाल से भेंट कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए और ज्ञापन सौपेगा।

प्रतिनिधि मण्डल में श्री अखिलेश यादव के साथ श्री अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, सॉसद श्री भगवती सिंह, सॉसद वीरेन्द्र भाटिया तथा समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधारी सम्मिलित रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in