Categorized | लखनऊ.

आई0टी0आई0 के रिक्त पद शीघ्र भरे जायें-चौ0 लक्ष्मी नारायण

Posted on 06 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में संचालित सभी आई0टी0आई0 (औद्योगिक शिक्षण संस्थाओं) को और अधिक चुस्त दुरूस्त बनाया जायेगा। आगामी 31 जुलाई तक 77 नये आई0टी0आई0 खोले जायेंगे। आई0टी0आई0 में समस्त अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही पिछड़ी जाति और सामान्य जाति के छात्र/छात्राओं से सुनिश्चित फीस ली जाये। आई0टी0आई0 के प्रशिक्षण में उत्तीरर्ण बच्चों को अधिक से अधिक एक माह में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाये, जिससे उन्हें स्वरोजगार प्रशिक्षण का लाभ शीघ्र मिल सके।

व्यावसायिक शिक्षा मन्त्री चौ0 लक्ष्मी नारायण ने आज यहॉ यह निर्देश अपने कार्यालय में आयोजित विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि नये आई0टी0आई0 के भवन निर्माण एवं उन्हें संचालित करने में कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए एवं रिक्त पदों को नये सत्र के संचालन से पूर्व भरा जाय।

श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी आई0टी0आई0 को नियमानुसार संचालित करने के लिए समय-समय पर दिये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, जिससे प्रशिक्षण संस्थाओं में आवाश्यक सुधार आ सके।

उन्होंने बताया कि आई0टी0आई0 प्रशिक्षित बच्चों को योजना के अन्तर्गत जमा धन चेक के द्वारा या सीधे देने की जगह उनके खाते में सीधा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा सु श्री वृन्दास्वरूप, सचिव सुश्री अर्चना अग्रवाल, विशेष सचिव श्री अनिल बाजपेयी, निदेशक श्री मणि प्रसाद मिश्र एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सभी निर्माणकारी ईकाइयों के प्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in