Categorized | राज्य

मल्टी-सेक्टोरल स्कीम के तहत पावरलूम के विकास हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित करें - राय

Posted on 06 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के वस्त्रोद्योग एवं रेशम मन्त्री श्री जगदीश नारायण राय ने सभी परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे मल्टी-सेक्टोरल स्कीम के तहत पावरलूम के विकास हेतु प्रस्ताव तैयार कर जिला अधिकारियों के माध्यम से शासन को शीघ्र प्रेषित करें ताकि इस क्षेत्र के लिए प्रोत्साहनों की योजनाएं चलायी जा सकें।

श्री राय आज यहॉ अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भारत सरकार को भेजे गये प्रस्तावों में प्रभावी अनुश्रवण करके बजट रिलीज कराने की कार्यवाही शीघ्र करें।

उन्होंने कहा कि पावरलूमों की आपूर्ति कर रही फर्मों के कान्ट्रेक्ट का परीक्षण कर लिया जाय। यदि फर्म समय से आपूर्ति नहीं करती हैं तो उन्हें ब्लेकलिस्टेड कराने की कार्यवाही की जाय।

बैठक में बताया गया कि हेल्थ इन्श्योरेन्स योजना तथा महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजना के जो क्लेम सहायक निदेशकों के माध्यम से बुनकरों को दिये गये हैं, उनकी रेन्डम चेकिंग हो चुकी है तथा कोई भी क्लेम गलत नहीं
पाया गया। सभी परिक्षेत्रों के लिए ब्राडबैण्ड कनेक्शन की भी अनुमति एवं अनुमोदन बैठक में दी गई।

बैठक में यह भी बताया गया कि शासन स्तर से एकीकृत हथकरघा विकास योजना के तहत स्वीकृतियां जारी करने हेतु शासन को निर्देशित किया गया ताकि भारत सरकार से स्वीकृतियां समय से जारी हो सके।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव डा0 जे0एन0चैम्बर, विशेष सचिव श्री मारकण्डेय सिंह, निदेशक वस्त्रोद्योग तथा विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in