Categorized | लखनऊ.

झांसी सीवरेज प्रोजेक्ट बनाने हेतु 5 सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 06 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के नगर विकास मन्त्री श्री नकुल दुबे ने कहा कि गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का निदान तथा संक्रामक रोगों से बचाव शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर 13 नगर निगमों तथा नोएडा में चलाये जा रहे विशेष अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्बन्धित नगर आयुक्त अपनेक्षेत्र में चलाये जा रहे अभियान पर निगरानी रखें तथा इस दौरान कराये जा रहे कार्यों का नियमित निरीक्षणकरें।

नगर विकास मन्त्री ने यह निर्देश आज योजना भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि सभी नगर आयुक्त अपने क्षेत्रों के सीवर मैप के आधार पर सीवर लाईन का सर्वे कराकर सफाई
व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक सोमवार को प्रगति आख्या प्रमुख सचिव नगर विकास को भेंजे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सभी नालों की सफाई का कार्य समय से पूरा कर लिया जाये।

श्री दुबे ने कहा कि 30 मई के बाद सफाई व्यवस्था का निरीक्षण वे स्वयं करेंगें तथा यदि नगर निगम वाले शहरों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबन्द नहीं पाई जाती तो दोषी के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम जोनवार सर्वे कराकर नालों पर अतिक्रमण को चििन्हत कर उसे हटवायें तथा आवारा पशुओं के धर पकड़ की कार्यवाही मे तेजी लाई जाये।

उन्होंने कहा कि जल संस्थान पीने के पानी की समस्या के निदान के लिये टैंकरों से समस्याग्रस्त क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था करायें। इसके अलावा ट्यूबबेलों को चालू हालत में रखा जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी ट्यूबबेल अक्रियाशील न रहे। बैठक में झांसी सीवरेज प्रोजेक्ट के बनाने हेतु 5 सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जे0एन0आर0यू0एम0 कार्यक्रम के तहत जो कार्य कराये जा रहें हैं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये। विभागीय समीक्षा बैठक में मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना, जे0एन0आर0यू0एम0 कार्यक्रम के अन्तर्गत योजनाओं की प्रगति, अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तिओं को ठेकों में आरक्षण, कर एवं करेत्तर देयों की वसूली कर निर्धारण की प्रगति, जल मूल्य से होने वाली आय की भी समीक्षा की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री आलोक रंजन, निदेशक स्थानीय निकाय, नगर आयुक्तों, जल निगम के प्रबन्ध निदेशक, जल संस्थानों के महाप्रबन्धक तथा शासन एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in