Categorized | लखनऊ.

धनलक्ष्मी बैंक ने यूटीआई म्यूचूअल फण्ड के साथ गठजोड़ किया

Posted on 05 May 2010 by admin

लखनऊ - धनलक्ष्मी बैंक, भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाले निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, ने आज यूटीआई म्यूचूअल फण्ड (यूटीआई एमएफ) के साथ गठबंधन में प्रवेश की घोषणा की। समझौते के तहत, धनलक्ष्मी बैंक अपनी देशभर में 130 शहरों में फैली 270 शाखाओं के द्वारा यूटीआई एमएफ के सभी योजनाओं की पेशकश करेगी। गठजोड़ की घोषणा करते हुये, श्री डी0ए0 धनंनजय, हेड - ब्रोकिंग एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन, धनलक्ष्मी बैंक, ने कहा, अपने मूल्यवान ग्राहकों की विभिन्न वित्तिय जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक ने यह एक औरकदम उठाया है। यूटीआई एमएफ के साथ यह गठजोड़ हमें मदद करेगा कि हम अपने ग्राहकों को गुणवत्ता वाला फण्ड दे सकें और इस प्रकार वित्तिय योजना बनाने के लिए अधिक विकल्पों और अवसरों को प्रदान करते हैं।

धनलक्ष्मी बैंक ने आईसीआईसीआई प्रुडेंसियल म्यूचुअल फण्ड और कोटक महिन्द्रा म्यूचुअल फण्ड के साथ वितरण समझौता किया है और निकट भविष्य में और नये उत्पाद और मूल्य विर्धत सेवायें शुरू करने की योजना बनायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in