Categorized | लखनऊ.

53000 हज यात्रियों के प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म जमा - डा0 खान

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों को राज्य हज समिति परिसर में ही पासपोर्ट के साथ संलग्न किये जाने वाले ड्राट तथा शपथ पत्र उपलब्ध कराये जा रहे हैं। अब तक 6750 हज यात्री बैंक ड्राट एवं शपथ पत्र बनवाने का लाभ उठा चुके हैं। अब तक 53000 हज यात्रियों ने प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म जमा कर दिये हैं। प्रोविजनल फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। यह जानकारी विशेष कार्याधिकारी हज डा0 एम0ए0ए0खान ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष हज यात्रियों को पासपोर्ट आसानी से उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य हज समिति परिसर में ही विशेष हज पासपोर्ट सेल गत 5 अप्रैल से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस सेल को अब तक लगभग 7000 पासपोर्ट हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

डा0 खान ने बताया कि राज्य हज समिति कार्यालय में हज यात्रियों को बैंक ड्राट एवं शपथ पत्र बनाये जाने की व्यवस्था गत 08 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हेल्पनाइन - 0522-6590893, 6591138, 6591139 एवं 9235610680 पर विगत तीन वर्षो 2007,2008 एवं 2009 के कवर नम्बरों की
जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in