Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार पर जनआन्दोलनों को कुचलने का आरोप

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर जनआन्दोलनों को कुचलने और आम जनता की मांगों पर संवेदनहीन रूख अपनाने का आरोप लगाया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज मंगलवार को यहां सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि आम जनता जनसमस्याओं को लेकर पूरे राज्य में आन्दोलनरत है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नेता स्थानीय समस्याओं को लेकर स्थानीय स्तर पर आन्दोलन चला रहे हैं। बसपा सरकार का लोकतन्त्र में कोई विश्वास नहीं है। सरकार स्थानीय स्तर के आन्दोलनों को कुचलने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार फर्जी मुकदमें लिखवा रही है।

श्री दीक्षित ने बताया कि झांसी में ध्वस्त विद्युत आपूर्ति को दुरूस्त करने की मांग करने वाले भाजपा नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के विरूद्ध ढेर सारी आपराधिक धाराओं वाले गम्भीर मुकदमें कायम किये गये हैं। झांसी के भाजपा नेता पूर्व मन्त्री रविन्द्र शुक्ला व वरिष्ठ नेता रवि शर्मा आदि के विरूद्ध 7 क्रिमिनल लॉ सहित अनेक धाराओं में मुकदमें कायम हुए हैं। तीन सौ अज्ञात लोगों को मुकदमें में शामिल किया गया है। इसी प्रकार विधायक सुरेश्वर सिंह की जानमाल की रक्षा के लिये लोकतान्त्रिक तरीके से आन्दोलन करने वाले भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर भी गम्भीर धाराओं में फजÊ मुकदमें हुए हैं। इसी प्रकार रायबरेली, फतेहपुर, संभल सहित जहां-जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने आन्दोलन किये वहां-वहां कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमें में फंसाया गया है।फतेहपुर में एक भाजपा नेता के विरूद्ध रासुका भी लगाया गया है।

प्रवक्ता ने सरकारी उत्पीड़न की निन्दा करते हुए सभी फर्जी मुकदमों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा है कि पार्टी सरकारी उत्पीड़न के आगे नहीं झुकेगी। पार्टी जनता के हित के लिये संघर्ष करती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in