विनय चन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मनोनीत

Posted on 03 May 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने बार कांउसिल आफ इण्डिया के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विनय चन्द्र मिश्र को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रामगोपाल यादव ने श्री मिश्र को बधाई देते हुये आशा व्यक्त की है कि श्री मिश्र पूरी लगन व मेहनत के साथ सक्रिय होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

श्री वी0सी0 मिश्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के सात बार प्रेसीडेंट, हाईकोर्ट के पॉच वरिष्ठतम सीनियर एडवोकेट की एल्डर्स कमेटीके आजीवन सदस्य, बार काउंसिल आफ इण्डिया के तीन बार अध्यक्ष तथा अनेक विधिक संस्थाओं के पदाधिकारी रहे है। छात्र जीवन में अनेक आन्दोलनों में जेल गए तथा 1992 में इंटरनेशनल बार एसोसिएशन की कांफ्रेस में केंस (फ्रांस) में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया। श्री मिश्र लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ्  के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे छात्र जीवन से ही समाजवादी आन्दोलन से जुडे़ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in