Categorized | लखनऊ.

निरीक्षण के दौरान अनियमितता के 73083 मामले पकड़े गये

Posted on 26 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश बॉट-माप एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जॉच टीमों द्वारा नियोजित कार्यक्रम के तहत विगत वित्तीय वर्ष में एल0पी0जी0, पेट्रोल पम्प, थोक मिट्टी तेल विक्रेता, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों एवं मिट्टी तेल की दुकानों के साथ-साथ बड़े प्रतिष्ठानों के 536688 निरीक्षण किये गये। निरीक्षण के दौरान अनियमितता के 73083 मामले पकड़े गये जिसमें से 4616 मामले घटतौली के थे।

प्रदेश के बॉट-माप एवं उपभोक्ता संरक्षण मन्त्री श्री रामहेत भारती ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष में विभाग की जॉच टीमों द्वारा एल0पी0जी0 के 18437 निरीक्षण किये गये तथा अनियमितता के 1925 मामले पकड़े गये जिसमें से 1245 मामले घटतौली के थे। जॉच टीमों द्वारा 27380 पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया तथा 300 घटतौली के मामले पकड़े गये। थोक मिट्टी तेल विक्रेताओं के यहॉ 7427 निरीक्षण कर घटतौली के 101 मामले पकड़े गये। इसी प्रकार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों एवं मिट्टी तेल की दुकानों के 29009 निरीक्षण कर अनियमितता के 6192 मामले पकड़े गये जिसमें से 492 मामले घटतौली के थे।

बॉट-माप मन्त्री ने बताया कि विभागीय  जॉच टीमों द्वारा प्रदेश के 28515 बड़े प्रतिष्ठानों की भी जॉच की गई। जिसमें फैक्ट्रीज, चावल दाल मिल, वनस्पति तेल मिल, धर्म कांटे आदि शामिल थे। जॉच के दौरान 2653 मामले पकड़े गये जिसमें से 116 मामले घटतौली के थे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त जॉच टीमों द्वारा 425920 अन्य मामलों की भी जॉच की गई। जिसमें 60710 मामले पकड़े गये तथा इसमें  घटतौली के 2362 मामले शामिल थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अनियमितता के मामलों में प्रभावी कार्यवाही किये जाने तथा निरीक्षण की प्रक्रिया को और प्रभावी एवं परिणाम परक बनाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि घटतौली की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने की दिशा में कठोरता से कार्यवाही किये जाने पर जोर दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in