Categorized | लखनऊ.

अमरनाथ दीक्षित के अकस्मात निधन का समाचार मिलते ही भाजपा मुख्यालय में शोक की लहर

Posted on 26 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित के बड़े भाई अमरनाथ दीक्षित के अकस्मात निधन का समाचार मिलते ही भाजपा मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। वे 76 वर्ष के थे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक संरक्षक खो दिया है। वे राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हुए थे। दुख के इस समय पार्टी हर क्षण उनके परिवार के साथ है।

नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा का पोषक और सामाजिक कार्यकत्ताZ बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, प्रदेश सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, प्रदेश महामन्त्री महेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, प्रेस सचिव हीरो वाजपेयी, मुख्यालय सहप्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रामकुमार शुक्ला आदि नेताओं ने कानपुर जाकर उनकी अन्त्येष्टि में हिस्सा लिया। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर उनके निधन का समाचार मिलते ही एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में स्व0 अमरनाथ दीक्षित के जीवन पर प्रकाश डाला गया। शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मुख्यालय सहप्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, दिनेश दुबे, राजीव मिश्रा, गुरू प्रसाद गुप्ता, के0एन0 बाजपेयी, राजेश वर्मा आदि नेताअों ने भी शोक संवेदना प्रकट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in