Categorized | लखनऊ.

जनता के हर वर्ग से आम हड़ताल में शामिल होने के लिए सम्पर्क एवं आग्रह

Posted on 26 April 2010 by admin

26-04-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा मंहगाई के खिलाफ 13 दलों के आवाहन पर 27 अप्रैल,2010 को देशभर में आम हड़ताल के तहत उत्तर प्रदेश में भी इसको सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की गई है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न दलों के साथ मिलकर रणनीति बनाई है और जनता के हर वर्ग से आम हड़ताल में शामिल होने के लिए सम्पर्क एवं आग्रह किया है। इसमें औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षक, छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, वकील एवं श्रमिक सबका सहयोग होगा। प्रदेश के जनपदीय अधिवक्ताओ के बार एसोसिएशनों ने भी कचेहरी का काम काज बन्द कर हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। ं यातायात की हड़ताल रहेगी। सिनेमा तथा माल में भी हड़ताल रहेगी।

केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेशवासी बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार और लूट से त्रस्त है। विद्युत की दरो में 20 प्रतिशत की वुद्धि, खाद, बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, परिवहन,सबके भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। प्रदेश की मुख्यमन्त्री अकूत सम्पत्ति बटोरकर भ्रष्टाचार की स्रोत बन गई हैं। उन्होने वसूली और लूट को सरकारी तन्त्र का हिस्सा बना दिया है।

26-04-aउत्तर प्रदेश की जनता में परिवर्तन की चाह अब स्पष्ट दिखाई देने लगी है। स्वत: स्फूर्त ढंग से तमाम वर्ग संगठन एवं दल इस हड़ताल को कामयाब बनाने में आगे आ रहे है। हड़ताल के पूर्व आज नौजवानों ने मशाल जलूस और बाइक रैली निकालकर इसका सन्देश गली-गली तक पहुंचाया तो महिलाओं ने भी खाली थाली लेकर खाद्य पदार्थो के चढ़ते भावों के खिलाफ जुलूस निकाला हैं। समाजवादी पार्टी तथा अन्य सभी सहयेागी दलों के विधायक तथा सॉसद भी इस हड़ताल की सफलता के लिए  दिन रात एक किए हैं।ं एक तरह से यह आम हड़ताल केन्द्र राज्य की सरकारों के खिलाफ जन विद्रोह का पहला विस्फोट साबित होगा।

27 अप्रैल,2010 को प्रदेश में आम हड़ताल में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता   श्री मोहन सिंह इलाहाबाद में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रशीद मसूद मेरठ में, नेता विरोधी दल    श्री शिवपाल सिंह यादव कानुपर में, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव लखनऊ में, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, मुरादाबाद में, डा0 अशोक बाजपेयी,  राष्ट्रीय महासचिव  श्री राम आसरे कुशवाहा, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद एवं क्रमश: बरेली, आगरा, बॉदा में एवं पूर्व मन्त्री श्री बलराम यादव फैजाबाद में प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह वाराणसी में, ंएवं श्री अताउर्रहमान (अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा)  अलीगढ़ में,जन आक्रोश का नेतृत्व करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in