मुसलमानों को नही मिल रहा है संवैधानिक हक-मो0 अरसद.

Posted on 24 April 2010 by admin

rt111लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर पूर्व विधायक मो0 अरसद खान व मो0 अरसद पवार ने प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज देश के मुस्लमानों के साथ जो नाइंसाफी हो रही है। उन्हे उनका संवैधानिक हक नही मिल रहा है, मुस्लिम नौजवानों को जेलों के अन्दर कत्ल किया जा रहा है, मुल्क के मुस्लमान रोज नये-नये समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुस्लमान अब जेलों में भी सुरक्षित नहीं है। कौम को खौफ व अन्याय की समस्याओं से निकालना ही हमारा सर्वप्रथम ध्येय है। उन्होने कहा नेलोपा 6 सूत्रीय राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चला रही है। जिसका समापन दिल्ली के जन्तर-मन्तर मैदान में बड़ी रैली करके 12 अगस्त को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन देकर किया जायेगा। मो0 अरशद खान ने कहा इस तरह राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चला करके समाज के अन्दर राजनैतिक चेतना पैदा करना चाहते हैं और नेलोपा केन्द्र और प्रदेश की सरकारों से मांग करती हैं कि रंगनाथ मिश्रा कमीशन जल्द से जल्द लागू किया जाय। मुस्लमानों को 10 प्रतिशत और दूसरे अल्प संख्यकों को 5 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाय। कमरतोड़ महंगायी पर तत्काल रोक लगायी जाय। बटला हाउस इन्काउन्टर की न्यायिक जांच करायी जाय तथा 341 में संशोधन करके दलित मुस्लमानों व ईसाइयों को दलित का दर्जा देकर रिजर्वेशन का लाभ पहुंंचाया जाय। मो0 अिल्लमें उर्दू की तत्काल सीधी भर्ती की जाय। मुख्य रूप से प्रेसवार्ता में उपस्थित राम कुमार सिंह, सईद अहमद, डा0 सिराज अहमद, डा0 मेराज अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in