Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश यादव के साथ आज की बैठक

Posted on 23 April 2010 by admin

मंहगाई के विरूद्ध जन अभियान के रूप में 27 अप्रैल,2010 को प्रदेश में आम हड़ताल की सफलता के लिए आज समाजवादी पार्टी के साथ वामपन्थी तथा अन्य दलों ने बैठक कर अपनी रणनीति तय की।  बैठक में ज्यादा से ज्यादा जनसमर्थन जुटाने के लिए सम्पर्क व सघन प्रचार पर बल दिया गया। इस हड़ताल में व्यापारिक व व्यवसायिक संगठनों, वकीलों, श्रमिक संगठनो, युवा संगठनों तथा कर्मचारी संगठनों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त करने पर विचार विमशZ हुआ।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के साथ आज की बैठक, जो समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में सम्पन्न हुई, में राश्ट्रीय जनता दल से     श्री जावेद, फारवर्ड ब्लाक से श्री अभिमन्यु सिंह, भारत की जनवादी नवजवान सभा के श्री अफीफ सिद्दीकी तथा प्रवीण सिंह, राश्ट्रीय लोकदल के श्री अम्बुज सिंह, लोकजनशक्ति पार्टी के श्री अनिल कुमार सिंह तथा मलिक मोहम्मद जावेद, माक्र्सवादी पार्टी की नौजवान सभा से श्री नरेन्द्र कुमार ने आम हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश सचिव एस0आर0एस0यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री आनन्द भदौरिया, समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, यावर हुसैन रेशू सभासद, विजय यादव, अनिल यादव सहित मो0 एबाद, मनीश यादव, जयन्त सिंह जयन्त, कुलदीप सिंह, प्रदीप ‘ार्मा शेरू यादव, मो0 ‘ाकील अहमद, राज कुमार सिंह राजा आदि ने भाग लिया।

बैठक में इस बात पर आम राय थी कि केन्द्र और प्रदेश की सरकारें मंहगाई बढ़ाने में लगी है। इसके पीछे निहित स्वार्थ है। जनता की परेशानी की इन्हें परवाह नहीं है। ऐसी स्थिति में मंहगाई के खिलाफ एक सफल और दमदार हड़ताल से ही दोनों सरकारों के सिंहासन हिलेगें। 27 अप्रैल,2010 को पूरे प्रदेश में काम काज बन्द रखा जाएगा। केवल मरीजों को छूट रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in