Categorized | लखनऊ.

श्री श्रीकान्त पाण्डेय, जनपद बलिया का आकिस्मक निधन

Posted on 23 April 2010 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के सदस्य श्री श्रीकान्त पाण्डेय, जनपद बलिया के आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि स्व0 पाण्डेय के निधन का समाचार मिलने पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 श्री सक्सेना ने बताया कि शोक सभा में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, महामन्त्री प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री अरूण प्रकाश सिंह, डॉ0 आर.पी. त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री राजीव बख्शी, श्री जगदीश प्रसाद अवस्थी, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री जे.पी.सिंह, श्री स्वराज कुमार, श्री अजय कुमार सिंह, श्री शंकर लाल गौतम, रौतेला,  आदि कांग्रेस नेताओं ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in