Categorized | लखनऊ.

मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की समीक्षा 26 अप्रैल को

Posted on 23 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं आवास मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आगामी 26 अप्रैल, को मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के कार्यांZ की समीक्षा करेंगे।

 इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व मुख्य अभियन्ता, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के मण्डल एवं जनपद स्तर के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग सहित इस योजना से जुड़े शासन स्तर के अधिकारी भाग लेंगे। श्री सिद्दीकी 26 अप्रैल को ही उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग प्राधिकरण की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश शासी परिषद की बैठक लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में 26 अप्रैल, 2010 को पूर्वान्ह 10.00 बजे होगी जबकि मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की समीक्षा पूर्वान्ह 11.00 बजे आवास एवं विकास परिषद, महात्मा गांधी मार्ग के सभा कक्ष में होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in