Categorized | लखनऊ.

शीघ्र आयेगी भोजपुरी फिल्म `रिश्ता´

Posted on 23 April 2010 by admin

भोजपुरी सिनेमा की धमाकेदार फीचर फिल्म `रिश्ता´ बहुत जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है, इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है। फिल्म के बारे में निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय (राजू बाबा) ने बताया कि `रिश्ता´ को शीघ्र ही बाक्स आफिस तक पहुंचाया जायेगा और इसके बाद यह प्रदर्शित होगी। उन्होने बताया कि उनकी आगामी फिल्म `रोटी की खातिर´ निर्माण के लिए तैयार है जिसका काम आगामी मई माह में शुरू हो जायेगा। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ, आगरा, मथुरा, कानपुर में व गोरखपुर क्षेत्र में होगी। उन्होने यह भी बताया कि राधे मोहन फिल्म्स की पूरी टीम इस वर्ष के अन्त तक चार फिल्मों का निर्माण करेगी। `रिश्ता´ पोस्ट प्रो. में जा चुकी है और `रोटी की खातिर´ `मुजरा´ व `सजनिया तोहरा से प्यार हो गईल´ ये फिल्में ऐसी होंगी जो केवल समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत के युवाओं को नई दिशा एवं नया आयाम देने का काम करेंगी।

`रिश्ता´ फिल्म में मुख्य कलाकार राजेश तिवारी, आकृति सिंह (मुख्य नायिका), गजेन्द्र त्रिपाठी, दिव्य दिनेश शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनामिका, वन्दना सिंह हैं। टाइटल सांग है `जी रिश्ता का मोल न जाने, उ का जाने… न दिलवा में दर्द रही, न अखिया में पानी।´
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in