Categorized | लखनऊ.

मौलाना हबीबुर्रहमान अजहरी के आकिस्मक निधन

Posted on 21 April 2010 by admin

दारूल उलूम नदवतुल उलमा के प्रमुख शिक्षाविद्, वयोवृद्ध, आलिमेदीन मौलाना हबीबुर्रहमान अजहरी के आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज उनके घर जाकर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

यह जानकारी देते हुए मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि डॉ0 जोशी ने कहा कि मौलाना निहायत मिलनसार, हरदिल अजीज इंसान थे। उन्होने कहा कि मौलाना ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति पहुंची है।

वरिष्ठ कंाग्रेस नेता मासूम चचा के आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ0 जोशी मासूम चचा के घर जाकर शोक सन्तप्त परिजनों को सान्त्वना दी और कहा कि स्व0 मासूम रजा पूर्व मुख्यमन्त्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के करीबी रहे। कंाग्रेस संगठन से आजीवन जुड़े रहकर पार्टी की पूरे समर्पण के साथ सेवा की है।

इस मौके पर डॉ0 जोशी के साथ प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री तारिक सिद्दीकी, डा. राजेन्द्र शुक्ला, श्री सगीर मिर्जा, डॉ. सनाउल हक आदि वरिष्ठ नेताओ ने भी मौलाना के आवास जाकर शोक संवेदना प्रकट की है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव ने भी स्व0 मासूम रजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in