Categorized | लखनऊ.

10कांग्रेस यात्राओं को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने बसपा सरकार की आंखों की नीन्द उड़ा दी है

Posted on 21 April 2010 by admin

अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर दिनंाक 14अप्रैल,2010 को बहुजन समाज पार्टी के मंच पर गोण्डा में खुलेआम हत्या का ताण्डव हुआ, ऐसी पार्टी और उसके नेता को कांग्रेस यात्रा के दौरान हरयाणवी लोककला रागिणी के बुलन्दशहर में हुए मंचन पर आपत्ति करने का कोई अधिकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान केा हास्यास्पद बताते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी और उसके नेतृत्व केा अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। जिसके अनेक नेता सरेआम मंच पर बन्दूकें लहराते हैं, महिलाओं की इज्जत उछालते हैं और अपने काले कारनामें छुपाने के लिए अपनी नेता सुश्री मायावती के गले में करोड़ों रूपये का हार पहनाकर, भ्रष्टाचार से कमाए गये अकूत धन का भद्दा सार्वजनिक प्रदर्शन करते हैं।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश भर में चल रही 10कांग्रेस यात्राओं को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने बसपा सरकार की आंखों की नीन्द उड़ा दी है। यही कारण है कि कभी पुस्तिका के नाम पर तो कभी लोककला के नाम पर वह जनता केा भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि सभी जिला/शहर अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि कंाग्रेस की परम्पराओं के अनुरूप, यात्रा के दौरान शालीनता और गम्भीरता बनाए रखी जाय।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर अम्बेडकरनगर से कांग्रेस यात्रा का शुभारम्भ करके कांग्रेस पाअीZ ने महान समाज सुधारक को अपनी श्रद्धांजलि दी है। कांगेस पार्टी द्वारा प्रकाशित पुस्तिका कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के बारे में है। इस पुस्तिका में कुछ प्रूफ की त्रुटियां रह गईं और कुछ तथ्य छूट गए हैं। इन्हें सुधार लिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in