Categorized | लखनऊ.

फैजाबाद के रकाबगंज चौराहा पर जबरदस्त प्रदर्शन

Posted on 20 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की मुस्लिमों के सम्बंध में की गई संस्तुतियों को लागू करने में केन्द्र और प्रदेश सरकार की हीलाहवाली के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज फैजाबाद के रकाबगंज चौराहा पर जबरदस्त प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। सच्चर कमेटी ने मुस्लिमों की हालत दलितों से भी बदतर बताई है और रंगनाथ मिश्र आयेाग ने मुस्लिमों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की संस्तुति की है।

संसद में पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिंह यादव ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग के साथ मुम्बई दंगों पर श्रीकृष्ण आयोग की जॉच रिपोर्ट पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग  उठाई थी। फैजाबाद की समाजवादी पार्टी ने इस मांग को लेकर पहले ही प्रदर्शन की घोषणा कर रखी थी।

आज फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन का श्री अवधेश प्रसाद, विधायक, पूर्व सॉसद  मित्रसेन यादव, पूर्व मन्त्री डा0 मसूद एवं,  अब्बास अली जैदी, उर्फ रूश्दी मियॉ, विधायक, जिलाध्यक्ष   जयशंकर पाण्डेय,महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा,  सूर्यकान्त पाण्डेय तथा पवन पाण्डेय  ने नेतृत्व किया  जिन्हें 500 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय इमाम तथा मौलाना भी शामिल हुए। इसमें उल्लेखनीय है हाजी अब्दुल हाफिज कैप्टन अफजाल अहमद, जाम मिस्जद, टाट साहब के नायब इमाम मौलान जमीर, अयोध्या के जनाव बाबू खॉ एवं जनाव अब्दुल लतीफ आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in