Categorized | लखनऊ.

महामहिम राज्यपाल से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनुरोध किया

Posted on 19 April 2010 by admin

नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में  समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल श्री बी0 एल0जोशी से भेंटकर उन्हें गरौठा (झॉसी) के समाजवादी पार्टी के विधायक श्री दीप नारायण सिंह (दीपक यादव) और उनकी पत्नी श्रीमती मीरा दीपक यादव, जो मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र से विधायक है,  के विरूद्व राजनैतिक विद्वेषवश उत्पीड़न की कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी।  विगत 25 मार्च,2010 को 12Û30 बजे आरटीओ आफिस (झॉसी) के निकट दो व्यक्ति श्री सुरेश कुमार एवं श्री सुहैल अली के बीच कहा सुनी के उग्र रूप लेने पर विधायक श्री दीप नारायण सिंह ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शान्त कराया था। श्री सुरेश के पास रिवाल्वर थी, उसको भीड़ से बचा कर विधायक ने अपने आवास में लाकर उपचार भी कराया था। श्री दीपक यादव के विरूद्व बसपा नेताओं के इशारे पर 11Û30 बजे रात में दर्ज एक फर्जी मुकदमें के बहाने से गैगंस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। अब इस दम्पत्ति के मकान को भी जबरदस्ती गिराने का षडयन्त्र हो रहा है।

img_9362महामहिम राज्यपाल से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनुरोध किया कि    श्री यादव को आर्थिक क्षति पहुंचाने तथा सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट करने के लिए फर्जी केस लगाने तथा उनके आवास को गिराने की कार्यवाही रोकने हेतु  तत्काल और त्वरित हस्तक्षेप करें।

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मण्डल में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, श्री अिम्बका चौधरी एवं डा0 पी0के0 राय (विधायकगण) तथा श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in