Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 चन्द्रशेखर सिंह का 84वां जन्म दिन समाजवादी पार्टी ने से मनाया

Posted on 17 April 2010 by admin

लखनऊ- भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 चन्द्रशेखर का 84वां जन्म दिन आज विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी ने सादगी से मनाया। इसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कई वक्ताओं ने उनके साथ के अपने संस्मरण सुनाए।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में  स्व0 चन्द्रशेखर  की जयन्ती पर उनको श्रद्धापूर्वक याद किया गया। समाजवादी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। श्री यादव ने कहा कि स्व0 चन्द्रशेखर एक स्वाभिमानी  और निडर राजनेता थे। अपने सिद्धान्तों से उन्होने कभी समझौता नहीं किया। वे समाजवाद के दृढ़ विश्वासी थे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता  राजेन्द्र चौधरी,  शैलेन्द्र यादव ललई तथा  जोखूलाल यादव, (विधायकगण),  कैलाश यादव, पूर्व मन्त्री, डा0 के0सी0 पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव श्री एस0आर0एस0यादव, सचिव तथा      सन्दीप शर्मा, श्री के0के0 त्रिपाठी,  वी0के0 तिवारी,  राजन शाही     अनूप पाण्डेय, प्रदेश सचिव सयुस श्री कीर्तिनिधि पाण्डेय, श्री सन्तोष यादव, श्री नफीस अहमद, श्रीमती प्रेमा मिश्रा एवं अन्य तमाम कार्यकर्ताओं  व नेताओं ने स्व0 चन्द्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in