Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको की समस्याए सुनी

Posted on 17 April 2010 by admin

समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ - जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर ने आज स्वर्ण जयन्ती सभागार में जिला सैनिकबन्धु की बैठक में भूतपूर्व सैनिको की समस्याए सुनी तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह इनका निस्तारण समयबद्ध ढंग से करें। जिलाधिकारी ने नीलमथा में सैनिको की समस्याओं के सन्दर्भ में निर्देश दिये कि नगर निगम व लो0नि0वि0 के अधिकारी स्वयं मौके पर जाए और स्थल निरीक्षक्ष्ण कर जल निकासी,नाला मरम्मत व निर्माण अतिक्रमण हटाने आदि सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। नीलमथा क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिको द्वारा जल निकासी अतिक्रमण आदि की समस्याए रखी गई थी।  इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सैनिको के शस्त्र लाइसेन्स सम्बन्धी कोई आवेदन पत्र लिम्बत नही है हाउस टैक्स माफी सम्बन्धी 1756 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल सुश्री साधना गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी श्री आर0 के0 पाण्डेय ,आर0के0सिंह, ओ0पी0पाठक, जिला सैनिक कल्याण एवं पर्नवास अधिकारी ले0कर्नल (अ0प्रा0) दयाशंकर दुबे सहित बडी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। जिन्होने अपनी समस्याओं को रखा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in