Categorized | लखनऊ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वाणिज्य बन्धु की बैठक सम्पन्न।

Posted on 16 April 2010 by admin

व्यापारियों की समस्याओं का यथा सम्भव निराकरण किया जायेगा-जिलाधिकारी
पुलिस विभाग अपराधिक घटनाओं को गम्भीरता से लेता है-डी0आई0जी0

जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में वाणिज्य बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में सम्पन्न हुई।  वाणिज्य बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडन किसी भी विभाग द्वारा नही होने दिया जायेगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि वाणिज्यबन्धु की बैठक में सम्बन्धित विभाग का नोडल अधिकारी ही आये और वह सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तरदायी हो। उन्होने कहा कि व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार एवं प्रशासन कटिबद्ध है।  जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह वाणिज्यकर विभाग के कार्य कलापों नियमों की सही सही जानकारी व्यापारी वर्ग को दें उनसे इण्टर ऐक्शन करे तथा एक सिस्टम बना लें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को सायंकाल 4-00 बजे का समय वाणिज्यबन्धु की बैठक का समय निर्धारित किया है। बैठक में भीषण गर्मी के कारण प्याऊ लगवाने,खराब हैएड पम्प को ठीक कराने, परिवहन विभाग द्वारा हैदरगंज से आलमबाग की रूट निर्धारित कराने,सार्वजनिक शौचालयों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देकर साफ सुथरा कराने, टिकैतराय लेबर कालोनी की सफाई कराने व कूडा उठवाने, विद्युत आपूर्ति चुस्त दुरूस्त रखने, बालागंज से कुम्हारो के कारण घुंआ न करने, व्यापारियों को शस़्त्र लाइसेन्स दिये जाने, डडिया बाजार में यूकेलििप्टस के पुराने वृक्ष कटवाने, व्यापार को बढावा देने के लिए सरकारी नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी हेतु लीड बैक मैनेजर को भी बैठक में बुलाये जाने, याहियागंज में जर्जर तारों को बदलवाने, बिजली चोरी को रोकने तथा ए0वी0सी0 लगवाने, अतिक्रमण हटवाने विशेषत: सुभाष मार्ग रकाबगंज आदि मांगों को जिलाधिकारी एवं डी0आई0जी0 के सम्मुख रखी।

जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का यथा सम्भव यथा समय निराकरण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीध्र ही की जायेगी।
डी0आई0जी0 श्री राजीव कृष्ण ने अपराधों को रोकने के लिए नेवर हुड स्कीम आगामी  दिनों में चलाये जाने की घोषणा की इसके अन्तर्गत किराये दारों का सत्यापन कराया जायेगा तथा बृद्धजन ऐलडर्स सीटीजन का  पंजीकरण थाना एवं चौकी में कराया जायेगा तथा सप्ताह में एक बार सम्बन्धित थाना एवं चौकी इंचार्ज बृद्धजन से सम्पर्क किया करेगें तथा समन्वय स्थापित करेगें।

डी0आई0जी ने कहा कि इसके लिए व्यापारियों नागरिकों एन0जी0ओ0 की यथा शीध्र बैठक कर इन योजनाओं को मूर्तरूप दिया जायेगा। होटल एसोशिएशन के प्रतिनिधियों ने लखनऊ के सभी लाज एवं गेस्ट हाउस का पंजीकरण कराने की मांग की जिससे आतंकवाद से सम्बन्धित कोई भी घटना न हो उन्होने बताया कि सराय के अन्तर्गत इनका पंजीकरण कराया जाता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी श्री आर0के0पाण्डेय ज्वाइण्ट कमीशनर ए0के0दीक्षित, देवेन्द्र मिश्रा, राकेश वर्मा,एस0के0वर्मा, डिप्टी कमिशनर व नगर निगम,परिवहन उद्योग, उ0प्र0 आर्दश व्यापार मण्डल बालागंज व्यापार मण्डल,बारदाना व्यापार मण्डल, अखिल भारतीय व्यापार मण्डल, आदि व्यापारी संगठनों के सर्व श्री सन्दीप बंसल, अमरनाथ अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजय त्रिपाठी, राजेश्वर अग्रवाल जावेद वेग,आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in