Categorized | लखनऊ

कौशलवृद्धि प्रशिक्षण के अन्तर्गत अनुसूचित जाति को दिया जाएगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Posted on 16 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से संचालित कौशलवृद्धि प्रशिक्षण योजनान्तर्गत एक वषीZय कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभ्यर्थियों से 20 अप्रैल10 तक कार्यालय अपर जिला विकास अधिकारी(स0क0) पदेन जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम,विकास भवन द्धितीय तल सर्वोदयनगर(इिन्दरानगर) लखनऊ में आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गए है।
इस आशय की जानकारी अपर जिला विकास अधिकारी सुश्री सरोज प्रसाद ने देते हुए बताया है कि प्रशिक्षणार्थी को इस प्रयोजनार्थ अनुसूचित जाति का तथा लखनऊ जनपद का मूल निवासी होने के साथ ही उसकी वाषिZक आय समस्त श्रोतों से शहरी क्षेत्र में 25546 रू0तथा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों हेतु वाषिZक आय 19840 रू0 से अधिक नही होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर उत्तीर्ण है तथा उसे किसी भी शैक्षिक संस्था का नियमित छात्र नहीं होना चाहिए तथा किसी संस्था से छात्रवृत्ति भी न प्राप्त कर रहा हो एवं उसकी आयु 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in