Categorized | लखनऊ

कांग्रेस यात्राओं के क्रम में आज दो यात्राएं क्रमश: सोनभद्र एवं बुलन्दशहर से शुरू

Posted on 16 April 2010 by admin

कांग्रेस पार्टी की 125वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलायी जाने वाली दस कांग्रेस यात्राओं को अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिनांक 14अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अम्बेडकरनगर से झण्डी दिखाकर रवाना किये जाने के उपरान्त विभिन्न तिथियों में शुरू होने वाली कांग्रेस यात्राओं के क्रम में आज दो यात्राएं क्रमश: सोनभद्र एवं बुलन्दशहर से शुरू हुईं। सोनभद्र की कांग्रेस यात्रा को स्वयं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जेाशी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया जिसका नेतृत्व प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा कर रहे हैं। दूसरी यात्रा बुलन्दशहर से शुरू हुई जिसे केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं कम्पनी मामले मन्त्री(स्वतन्त्र प्रभार) श्री सलमान खुशीZद एवं सांसद श्री राजबब्बर ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक श्री प्रदीप माथुर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कल शुरू हुई तीन यात्राएं क्रमश: अम्बेडकरनगर से सांसद श्री पी.एल.पुनिया के नेतृत्व में शुरू होकर सुलतानपुर पहुंच चुकी है तथा वाराणसी से पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा वाराणसी की विभिन्न विधानसभाओं में चल रही है। गोरखपुर से राष्ट्रीय सचिव श्री भोला पाण्डेय के नेतृत्व में शुरू हुईं यात्रा आज चौरीचौरा-गोरखपुर पहुंची।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि सोनभद्र में कांग्रेस यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। नरेगा में भारी घोटाला किया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्थरों का साम्राज्य खड़ा कर केन्द्र के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। जो धन गरीबों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को दिये हैं उसे मूर्तियों और स्मारकों केा बनाने में बबाZद किया जा रहा है। डॉ0 जोशी ने कहा कि कांग्रेस यात्रा के माध्यम से जहां एक ओर कंाग्रेस पार्टी के 125वर्ष के गौरवमयी इतिहास से आज की नयी पीढ़ी को रूबरू कराना है वहीं प्रदेश सरकार की हिटलरशाही, अक्षमता, भ्रष्टाचार को उजागर करना है और केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिये गये धन को उ0प्र0 सरकार द्वारा किये जा रहे दुरूपयोग का खुलासा कर उसे जन-जन तक पहुंचाना है।

इसी प्रकार बुलन्दशहर से यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए केन्द्रीय मन्त्री श्री सलमान खुशीZद ने कहा कि कंाग्रेस सन्देश यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की अक्षमताओं और केन्द्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार को जन-जन पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य है। प्रदेश सरकार की निरंकुशता और अक्षमता के चलते जनता त्रस्त है। दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। इस मौके पर मौजूद सांसद श्री राजबब्बर ने कहा कि खुद को दलित की बेटी कहने वाली मुख्यमन्त्री आज खुद दौलत की बेटी बनकर रह गई हैं। जो धन गरीबों तक पहुंचना चाहिए उसे वह नोटों की माला बनवाकर अपने गले में पहन रही हैं और दलितों, वंचितों का उपहास कर रही हैं। नरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में प्रदेश सरकार के मन्त्री और अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, इसका खुलासा जन-जन में करना है।

श्री मदान ने बताया कि दस यात्राओं में से पांच यात्राओं का शुभारम्भ हो चुका है तथा शेष पांच यात्राएं क्रमश: सहारनपुर से श्री राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक के नेतृत्व में, बिजनौर से सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन के नेतृत्व में, सन्तकबीरनगर से सांसद श्री जगदिम्बका पाल के नेतृत्व में एवं झांसी से श्री रणजीत सिंह जूदेव पूर्व मन्त्री के नेतृत्व में दिनांक 17अप्रैल से तथा सीतापुर से राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में शुरू होंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in