Categorized | कानपुर

पुलिस वकील संघर्ष के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीति शुरू ………..

Posted on 16 April 2010 by admin

पुलिस वकील संघर्ष के बाद वकीलों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गयी है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता वकीलों से मिल कर सहानुभूति जता रहे हैं और उनपर हुए लाठी चार्ज की निंदा कर रहे हैं।उधर, दूसरी ओर महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण जिला कोर्ट वैसे भी बंद है और उसपर वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रखी है इस लिये जिला कचहरी में सन्नाटा छाया हुआ है केवल पुलिस के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी ही कचहरी और उसके आस पास दिख रहे हैं।वकीलों पर हुये पुलिसिया लाठीचार्ज की निंदा करने में कोई भी राजनीतिक दल पीछे नहीं है और वह वकीलों से मिल कर उन्हें समर्थन देने की बात कह रहे है। केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री और कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल भी उर्सला अस्पताल में भर्ती घायल वकीलों को देखने गये और उन्होंने इस लाठीचार्ज की निंदा की। जायसवाल अस्पताल में भर्ती बार एसोसिएशन के घायल महामंत्री नरेश त्रिपाठी से भी मिले और उनका हाल चाल जाना।समाजवादी पार्टी के नेताओं के अनुसार शनिवार शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी कानपुर पहुंच रहे हैं और वह घायल वकीलों से अस्पताल में मुलाकात करेंगे।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी सहित सभी पार्टियों के नेता रोजाना अखबारों के दफ्तरों में वकीलों पर लाठी चार्ज की निंदा के बयान भेज रहे है और अस्पताल में जाकर वकीलों से मिल रहे हैं तथा उन्हें आश्वासन दे रहे है कि उनकी पार्टियां वकीलों के साथ उनकी हर लड़ाई में उनके साथ है।

अवनीश अग्निहोत्री

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in