Categorized | लखनऊ

चकबन्दी अधिकारी व उनके सहयागियों ने मार कर सर फोड़ा।

Posted on 15 April 2010 by admin

15-r-2lसहायक चकबन्दी अधिकारी आनन्द प्रकाश कार्यालय में लगभग सात माह से वरासत का मामला विचाराधीन चल रहा हैं। भुक्त भोगी ओंकार  पाठक सुत पारस नाथ पाठक निवासी मलहीपुर थाना चॉदा आज दिन मे लगभग 3-45 पर सहायक चकबन्दी के कार्यालय पहुंचा तथा वरासत न चढ़नें का कारण पूछने पर मामला लेन-देन का बताया। जिस पर ओंकार पाठक ने  5000 रिश्वत देने से इन्कार करते हुए इसकी िशकायत उच्च् अधिकारियों से करने की बात कही। जिससे मामला तूल पकड़ लिया। सहायक चकबन्दी आनन्द प्रकाश ने कुर्सी का टूटा डण्डा उठाकर ओंकार पाठक को मारना शुररू कर दिया । साथ एसीओं के तीन सहयागियों ने ओंकार पाठक को कमरे में खींच कर जम कर धुनाई की । जिससें पाठक का बाएं तरफ सिर फट गया। घटना के बाद एसीओ कार्यालय के कर्मचारी कमरे का ताला बन्द कर मौके से  भाग गये। शोर सुन कर ओंकार पाठक के अधिवक्ता मौके पर पहुंच कर श्री पाठक को कोतवाली नगर ले आए। मेडिकल के बाद नगर कोतवाली में एसीओ आनन्द पंकाश अ अन्य के फिलाफ धारा 323/504 आइपीसी के अन्तर्गत पा्रथमिकी दर्ज की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in