Categorized | लखनऊ

खनन अनुज्ञा पत्र हेत आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 15 April 2010 by admin

जनपद लखनऊ में नदी तल में अनुमन्य रूप से उपलब्ध ग्राम देवरियां तहसील सदर भूखण्ड संख्या 771 क्षेत्रफल 0.385 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए एवं ग्राम उजरियावं गांव तहसील सदर भूखण्ड संख्या 2871 स,कुल क्षेत्रफल 12.834 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए साधारण बालू के तीन माह के लिए खनन हेतु अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किया गया है। प्रभारी अधिकारी( खनन) जिलाधिकारी कार्यालय लखनऊ ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति एक सप्ताह के अन्दर 24 अप्रैल2010 तक खनन अनुज्ञा पत्र हेतु आवेदन प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रपत्र एम0 एम0-8 में चार प्रतियों में जिलाधिकारी अथवा प्रयोजन के निमित्त अधिकृत अधिकारी को दे सकता है।

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि खनन अनुज्ञा पत्र के प्रार्थना पत्र के साथ चार सौ रूपये का आवेदन शुल्क जमा करने का चालान,भू-कर सर्वेक्षण मानचित्र चार प्रतियों में जिसमें वह क्षेत्र जिसके लिए प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है कि स्पष्ट रूप से चिन्हाकित हो तथा खनन सम्बन्धी अदेयता प्रमाण पत्र हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in