Categorized | लखनऊ

इस सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलन्द

Posted on 15 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर पूरे राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप दोहराते हुए कहा कि अब सरकार को प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक बताने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया। गोण्डा शहर में बसपा नेता हनुमान शरण शुक्ला की कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े हुई हत्या को कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने की अन्तिम परिणति बताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज गुरूवार को सम्वाददाताओं से कहा कि इस घटना ने सारे सरकारी दावों की पोल खोल दी है। बसपा सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

श्री दीक्षित ने कहा कि जिस दुस्साहसिक ढंग से गोण्डा जिला कलेक्ट्रेट में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या की गई, उससे साफ सिद्ध होता है कि इस सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं। राज्य में घोर अराजकता है। कानून का राज खत्म हो चुका है। पुलिस निष्क्रिय हो चुकी है। इस हत्या के समय ढेर सारी पुलिस भी मौजूद थी। यहीं पर समूचे जिला प्रशासन के दतर भी हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारे निभÊक होकर निकल गये, पुलिस ने उन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया।

गृह सचिव द्वारा मृतक को गैरबसपाई बताने को हास्यास्पद करार देते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा में न होने का प्रमाण पत्र गृहसचिव कहां से ले आये सवाल यह भी है कि क्या गृह सचिव के दतर में बसपा की सदस्यता का रजिस्टर भी रहता है। मारा गया व्यक्ति अपराधी था, तो सत्तादल के मंच पर कैसे पहुंचा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार गृहसचिव का बेजा इस्तेमाल कर रही है। सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था सम्भालने में पूर्णतया असफल सिद्ध हुई है। इसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in