Categorized | लखनऊ

समाजवादी पार्टी ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती सादगी से मनाई

Posted on 14 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी ने आज भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती सादगी से मनाई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सॉसद श्री अखिलेश यादव ने हजरतगंज, लखनऊ स्थित डा0 साहब की प्रतिमा पर पुश्पाजंलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

14-04 श्री यादव ने इस अवसर पर बाबा साहब के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि डा0 अम्बेडकर का रास्ता सामाजिक क्रान्ति का है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता भी समता मूलक समाज की स्थापना करना है। डा0 अम्बेडकर और डा0 लोहिया दोनों का सपना गरीबों,ं दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के उत्थान का था। समाजवादी पार्टी की सच्ची श्रद्धाजंलि उन्हें यही होगी कि उनके आदशोZ पर चलकर सामाजिक विशमता के विरूद्ध सतत संघशZ जारी रखा जाए।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और बसपा दलितों के नाम पर मेलों का आयोजन बन्द करे। उपेक्षित, भूखे दलित को तमाशा न बनाएं। राहुल गांधी Þदलित टूरिज्मÞ का खेल खेल रहे हैं तो सुश्री मायावती दलित का अपनी विलासिता के लिए ‘ाोशण करने के साथ उससे राजनीतिक ठगी कर रही हैं। कांग्रेस बसपा दोनों रास्ते से भटके हुए हैं। कांग्रेस ने राश्ट्रपिता महात्मा गांधी और डा0 अम्बेडकर दोनों को धोखा दिया। दलितों को दवा, शिक्षा नहीं मिल रही है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अम्बेडकर ग्राम योजना में जो सुविधाएं दलितों को दी थी, वे भी छीन ली गई है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं होती है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि अनुसूचित जाति विकास की दौड़ में पिछड न जाय। इन्हीं को केन्द्र में रखकर श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमन्त्रित्वकाल में विकास की योजनाएं लागू की थी। वर्तमान बसपा सरकार तो अपनी मुख्यमन्त्री का ही विकास करने में जुटी हुई है। यह डा0 अम्बेडकर के साथ धोखाधड़ी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया  कि आज श्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में हजरतगंज स्थित  डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पूर्व घोिशत कार्यक्रम को देखते हुये मुख्यमन्त्री के निर्देश पर  प्रशासन ने प्रतिमा तक पहुंचने  के लिए लगी सीढ़ी को हटा दिया। जाहिर है, मुख्यमन्त्री नहीं चाहती है कि बाबा साहेब के प्रति लोग अपना सम्मान प्रकट करें। यह तो उनका अपमान करना है। जो घोर निन्दनीय है।

श्री अखिलेश यादव के साथ डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोशाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री रविदास मेहरोत्रा, श्री ‘याम किशोर यादव, श्री ‘ाारदा प्रताप ‘ाुक्ला (सभी पूर्व विधायक) ने माल्यार्पण किया। इसके अतिरिक्त, श्री अशोक यादव, श्री सुशील दीक्षित, श्रीमती मुन्नी पाल, मो0 ‘ााहिद श्री जगदीप यादव, मो0 हनीफ खॉ, श्री प्रेमप्रकाश वर्मा, श्रीमती लता बंसल, ‘ाकील खॉ, मो0 एबाद, श्री विजय सिंह यादव, श्रीमती ‘ाबाना खॉ, श्री अच्छन खॉ, श्री रमाशंकर यादव, श्री ओमप्रकाश साहू, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री ताराचन्द्र यादव, श्री रियाज अली, श्री मुकेश ‘ाुक्ला, श्री विनोद यादव, श्री सतीश रावत, कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य, श्री अशोक देव, श्री बुक्कल नबाव, श्री सूर्य कुमार सिंह, मीसम जैदी,,एडवोकेट, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा जैसवार, श्री नसरीन जहॉ, श्री प्रदीप ‘ार्मा, श्री राशिद अली ने भी डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in