Categorized | लखनऊ

पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 चन्द्रशेखर का जन्म दिवस मनाने का निर्देश

Posted on 14 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने 17 अप्रैल,2010 को विभिन्न जनपदों मेें पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 चन्द्रशेखर का जन्म दिवस मनाने का निर्देश दिया है। स्व0 चन्द्रशेखर  जी  के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से घनिष्ठ सम्बंध थे।
स्व0 चन्द्रशेखर एक समय Þयुवा तुर्कÞ के रूप में मशहूर थे। उन्होने जे0पी0 की अगुवाई में आपातकाल के विरोध में हुए आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और 1977 में जनता पार्टी बनने पर उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सॉसद का सम्मान भी प्राप्त हुआ था।

स्व0 चन्द्रशेखर की 84 वीं जयन्ती पर भारत सरकार उनकी स्मृति में एक डाक टिकट भी जारी करेगी। उप राष्ट्रपति मो0 हामिद अंसारी विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में इसे जारी करेगें। स्व0 चन्द्रशेखर के पुत्र श्री नीरज शेखर बलिया से समाजवादी पार्टी के सॉसद हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in