Categorized | लखनऊ

श्री राहुल गांधी को माल्यार्पण करने की अनुमति न दिये जाने सम्बन्धी खबर पूरी तरह निराधार

Posted on 14 April 2010 by admin

जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर ने कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेेडकर की स्थापित मूर्ति पर सांसद श्री राहुल गांधी को माल्यार्पण करने की अनुमति न दिये जाने सम्बन्धी विभिन्न चैनलों और समाचार पत्रों में प्रसारित/प्रकाशित खबर को पूरी तरह भ्रामक व निराधार बताया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से दोपहर 12 बजे से 01 बजे के मध्य जिस स्थल पर बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने का अनुरोध किया गया था, उस स्थल पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा अम्बेडकर जयन्ती/एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की अनुमति पहले ही दी चुकी थी।

चूंकि बी0एस0पी0 द्वारा डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर ही पण्डाल बना था और इसके कारण डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पण्डाल के अन्दर आ गई थी। अत: जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर ने वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति इसलिए नहीं दी, क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था की गम्भीर स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी। शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने को दृष्टिगत रखते हुए ही उनके (जिलाधिकारी) द्वारा माल्यार्पण की अनुमति 12 से 01 बजे के बीच करने के लिए नहींं दी गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अम्बेडकर नगर के कांग्रेसी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया था कि यदि कांग्रेस पार्टी डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम करना चाहती है, तो वह बी0एस0पी0 द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति के दो घण्टे के उपरान्त अपना कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, ताकि बी0एस0पी0 की भीड़ चली जाय और इस अवधि में सांसद श्री राहुल गांधी की सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित करने का समय मिल जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in