Categorized | लखनऊ

कन्नौज मेडिकल कालेज को निजी क्षेत्र में देने के सरकार के निर्णय के प्रति विरोध

Posted on 12 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में कन्नौज से आए सैकड़ों नौजवानों ने भेंटकर कन्नौज स्थित मेडिकल कालेज को निजी क्षेत्र में देने के सरकार के निर्णय के प्रति विरोध व्यक्त किया और उनसे इस सम्बंध में अपने प्रभाव का प्रयोग करने का आग्रह किया। श्री यादव ने आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में हर सम्भव प्रयास करेगें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने नौजवानों से कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के निकम्मेपन से पूरा प्रदेश चौपट है। शासन नामक कोई चीज नहीं रह गई है। कमीशन और लूट के लिए सरकारी संस्थानों को निजी क्षेत्र के हाथों बेचा जा रहा है। मायावती सरकार को जनहित से कुछ लेना देना नहीं है।

श्री यादव ने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय चिकित्सा सुविधा के अभाव से पीड़ित क्षेत्रों में बीमारों व गरीबों के लिए अस्पतालों की स्थापना को प्राथमिकता दी थी। कन्नौज में मेडिकल कालेज खुलने से जनता के एक बड़े वर्ग को विशेषकर स्थानीय गरीब मरीजों एवं महिलाओं को चिकित्सा लाभ उपलब्ध हो रहा है। अब सरकार इसे बेचकर अपनी झोली भरना चाहती है। निजी क्षेत्र में अस्पताल सिर्फ अमीरों के लिए ही रह जाएगा। समाजवादी पार्टी इसके निजीकरण का विरोध करेगी और संघर्षशील छात्रों को पूरा समर्थन देगी।

पिछले सप्ताह बालकृष्ण (डमरू वाले) के नेतृत्व में  विरोध प्रदर्शन किया था। आज श्री अखिलेश यादव से  प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री पंकज यादव, अजय द्विवेदी, बबलू यादव, विजेंन्द्र सिंह पाल, सन्तोष यादव, देव कुशवाहा, जितेन्द्र गौड़ आदि मिले थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in