Categorized | लखनऊ

समाजवादी पार्टी और पिछड़ी जातियों का स्वाभाविक सम्बंध

Posted on 12 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी और पिछड़ी जातियों का स्वाभाविक सम्बंध है। इन समाजों का सम्मान समाजवादी पार्टी को ताकत पहुंचाने से ही सुरक्षित रहेगा। उन्होने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनसे संवाद का सिलसिला जारी रखेगी और उन्हें शासन सत्ता तथा संगठन में समानुपातिक प्रतिनिधित्व देगी।

04 श्री यादव पार्टी के राज्य मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में चौहान और पाल समाज के प्रमुख नेताओं की संयुक्त बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस और बसपा दोनों की सरकारों से जूझना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी को पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों किसानों का समर्थन प्राप्त है। इसको तोड़ने के लिए साजिशन महिला आरक्षण बिल लाया गया है। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने संसद में और उसके बाहर इस सबके खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई है। उन्होने ही ईमानदारी से इस उपेक्षित समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। पिछड़ों को बसपा-कांग्रेस-भाजपा सभी ने धोखा दिया है। अब इस बार आगामी चुनावों में Þमत चूको चौहानÞ की कहावत चरितार्थ करने का समय आ गया है। समाजवादी पार्टी को इस बार एकजुट होकर सत्ता सौपने की जिम्मेदारी समाज के सभी वर्गो को उठानी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी से ही पिछड़ों की पहचान होती है। इस कौम की सूरत बदलने की उम्मीद भी इसीलिए इसी पार्टी से ही हो सकती है। समाजवादी पार्टी के सन्देश को पिछड़ों के घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमन्त्रित्वकाल में और रक्षामन्त्री बनने पर पिछड़ों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए थे। जब-जब उन्हें राजनीतिक ताकत मिली उन्होने पिछड़ों कोे राजनीति की मुख्यधारा में सम्मानजनक अवसर दिये। उनके कामों के बारे में बताया जाना चाहिए।   श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में इस समय लूट मची है। प्रदेश जल रहा है। किसान परेशान है अपराधों की बाढ़ आई हुई है। विकास ठप्प है। इस तस्वीर को बदलने की क्षमता सिर्फ समाजवादी पार्टी में और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव में है।

बैठक में समाजवादी पार्टी के महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर0डी0पाल, श्री रामाज्ञा चौहान, श्री विजय बहादुर पाल, पूर्व विधायक, श्री समर सिंह चौहान, प्रदेश सचिव,  श्री इन्द्रपाल सिंह, पूर्व विधायक, श्री अवधनाथ पाल, श्री श्यामलाल पाल, श्री प्रसिद्ध नारायण सिंह चौहान, श्री शत्रुध्न चौहान, श्री नर्वदा चौहान, एडवोकेट एवं भृगुनाथ सिंह चौहान की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि इन समाजों का सम्बंध खेतों से है और यह 70 प्रतिशत समाज श्री मुलायम सिंह यादव के पीछे है। समाजवादी पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का उनका निर्णय है। बैठक में वर्तमान कुशासन को समाप्त करने और समाज के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुटता के साथ श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in