Categorized | लखनऊ

भारतीय किसान यूनियन का धरना आन्दोलन स्थगित

Posted on 12 April 2010 by admin

किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार के सकारात्मक रुख से सन्तुष्ट भारतीय किसान यूनियन ने 20 अप्रैल, 2010 से लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना आन्दोलन को स्थगित कर दिया है।

मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
अधिकारियों ने प्रतिनिधि मण्डल की मॉगों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मॉंगों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

बैठक में अधिकारियों के अलावा किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव श्री राजपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in