Categorized | लखनऊ

समाजवादी मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक

Posted on 11 April 2010 by admin

`केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारों को गरीबों की, किसानों की और मजदूरों की कोई चिन्ता नही है। प्रदेश में कल-कारखानें बन्द होते जा रहे हैं। मजदूर ‘ाोशण-उत्पीड़न के शिकार हैं। उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। बसपा सरकार कोे भ्रश्टाचार से फुरसत नहीं हैं। केन्द्र सरकार की नीतियॉ बहुराश्ट्रीय कंपनियों के पक्ष मेंं हैं। इस सब से ऊबी जनता परिवर्तन चाहती है। इसके लिए श्रमिकों को लामबन्द होकर संघशZ का बिगुल फूंकने को तैयार हो जाना चाहिए।´´

ये उद्गार आज यहॉ समाजवादी मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल िंसंह यादव ने व्यक्त किए। बैठक में  समाजवादी मजदूर सभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर0डी0 पाल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के साथ समाजवादी मजदूर सभा के राश्ट्रीय महासचिव श्री एम0ए0 खान, प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभानन्द यादव, प्रदेश महासचिव श्री देवेन्द्र सिंह अवाना, श्री धर्मानन्द तिवारी, श्री रामानन्द यादव, श्री रविन्द्र यादव, श्री शिवचन्द्र पाठक, प्रदेेश सचिव एवं मुकेश तिवारी भी उपस्थित थे।

dsc_58891मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्रमिक प्रतिनिधियों से कहा कि पीड़ित-शोिशत श्रमिक वर्ग के पक्ष में लगातार आन्दोलन चलाना होगा। अधिकार बिना संघशZ के नहीं हासिल किए जा सकते हैं। यह लड़ाई बड़ी है जिसे तैयारी और संकल्प से ही जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को समाजवादी पार्टी का साथ देना चाहिए, क्योंकि वही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है। श्रमिकों के संघशZ में समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ रही है और आगे भी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते चीनी मिलें बन्द हो रही हैं। इस उद्योग को औने पौने दाम में बिचौलियों को बेचने की तैयारी चल रही है। भदोही का कंबल कारखाना बन्द हो गया है,। चूड़ी व चमड़ा उद्योग भी संकट में है। बुनकर तबाही के कगार पर खड़े हैं।

बैठक में पूरे प्रदेश में 01 मई 2010 को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मजदूर दिवस मनाने और ‘ाीघ्र ही निर्णायक आन्दोलन छेड़ने का निश्चय किया गया। बैठक में विभिन्न जनपदों से आये श्रमिक प्रतिनिधियों सहित 50 जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in