Categorized | लखनऊ

महिला मुख्यमन्त्री के रहते महिलाओं का ही सबसे ज्यादा उत्पीड़न

Posted on 10 April 2010 by admin

10-04-0समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहॉ पार्टी के राज्य मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ मेें आयोजित समाजवादी महिला सभा उ0प्र0 की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमन्त्री के रहते महिलाओं का ही सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। लूट, हत्या, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के साथ केन्द्र राज्य की मिली-भगत से मंहगाई और बिजली-पानी की किल्लत ने घर-गृहस्थी को संकट में डाल दिया है। स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो गई है। समाजवादी पार्टी अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संघशZरत है। अब इसमेें और तेजी लाई जाएगी ताकि इस भ्रश्ट और नाकारा सरकार से जनता को राहत मिल सके।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण के सवाल पर समाजवादी पार्टी के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी का ही रूख सबसे ज्यादा लोकतािन्त्रक हैं। समाजवादी पार्टी पिछड़ा और अल्पसंख्यक महिलाओं का आरक्षण चाहती है, ताकि वह आर्थिक दृिश्ट से मजबूत हों और उन्हें सम्मान के साथ राजनीति में आगे आने का अवसर मिले। समाजवादी पार्टी के नेता श्री मुलायम सिंह यादव ने महिलाओें को शिक्षा और नौकरी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने और राजनीतिक दलों पर 20 प्रतिशत चुनाव मेंं टिकट दने की बाध्यता के प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे खासकर पिछड़ी तथा मुस्लिम महिलाओं को संसद में आने से रोकना चाहते हैं। जब एक दर्जन राज्यों से मुस्लिम सांसद ही चुनकर नहीं आए हैं तो फिर मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा.

10-04-dश्री यादव ने समाजवादी पार्टी के आन्दोलन तथा अन्य कार्यक्रमों में महिलाओं द्वारा बढ़-चढकर भागीदारी निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुये कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की ही महिलाओं की मदद से सरकार बनना सुनििश्चत है। समाजवादी विचारधारा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। महिला संगठन के ‘ाक्तिशाली होने पर चुनाव और राजनीति में उनका हक उन्हें स्वत: मिल जाएगा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री मुलायम िंसंह यादव की सरकार में कन्या विद्याधन योजना एक ऐतिहासिक कदम थी। आने वाली सरकार में यह धनराशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए की जाएगी। नौकरियों में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। महिला संगठन की बैठक को समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने भी सम्बोधित किया। इस बैठक में जिलाध्यक्षों सहित राज्य कार्यकारिणी के दो सौ महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने की। बैठक को डा0 मधु गुप्ता, ‘ाारदा सिंह, अल्पना बाजपेयी, कंचना िंसंह, परवीन अय़्यूब, ‘ाम्मी बोहरा, चन्द्रा रावत, सुशीला राजभर, सुरभि ‘ाुक्ला, सुशमा जाटव, ऊशा दुबे राजदेवी चौधरी, रेखा उपाध्याय, लालमुनि यादव, प्रमिला मेहरोत्रा, आशु अग्रवाल, मीना राजपूत, प्रियंका पाल िंसंह, मुन्नी पाल, जानकी पाल, कुमकुम, अनीता श्रीवास्तव, राजेश कुमारी यादव ने सम्बोधित किया।

समाजवादी महिला सभा ने महिला आरक्षण बिल पर पार्टी की नीति का दृढ़ता से समर्थन किया और अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महिला उत्पीड़़न तथा मंहगाई के खिलाफ आन्दोलन में बढ़-चढकर भाग लेने का भी निश्चय व्यक्त किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in