Categorized | लखनऊ

वित्तीय वर्ष 2010-11 के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से कार्य योजना बनाकर उसे तत्परता से लागू करेंगे

Posted on 08 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2009-10 में मनोरंजन कर राजस्व से 193.50 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2008-09 में अर्जित राजस्व 140.59 करोड़ रूपये से 52.91 करोड़ अर्थात् 38 प्रतिशत अधिक है, जिसे विभागीय अधिकारियों ने मेहनत करके इस उपलब्धि को अर्जित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि विभागीय अधिकारी अगले वित्तीय वर्ष 2010-11 के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से कार्य योजना बनाकर उसे तत्परता से लागू करेंगे।

श्री नकुल दुबे आज इन्दिरा भवन के सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व में वृद्धि के लिए डी0टी0एच0 सेवा के नये उभरते सेवा प्रदाताओं को चििन्हत कर उनसे देय करों की नियमित एवं समुचित वसूली सुनिश्चित की जाय। उन्होंने आमोद के स्वामियों को वाणिज्य कर की भान्ति आमोद कर जमा करने हेतु ई-बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नई आदर्श कार्य संस्कृति भी विकसित करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2009-10 में कर अपवंचन पर अंकुश लगाने हेतु कुल 383 आकिस्मक निरीक्षणों में 25 सिनेमाओं के लाइसेंस निलिम्बत किये गये तथा 08 मनोरंजन कर निरीक्षक, एक जिला मनोरंजन कर अधिकारी को भी निलिम्बत किया गया एवं तीस विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में आमोद के स्वामियों के विरूद्ध 16.69 लाख की शास्ति अधिरोपित की गई है। प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन श्री देशदीपक वर्मा ने कहा कि विभागीय अधिकारी सेवा प्रदाता की भूमिका निभाएं तथा और अधिक मेहनत से विभागीय कायोंZ को अन्जाम दें। मनोरंजन कर आयुक्त ने मनोरंजन कर मन्त्री को आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारी उनके निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in