Categorized | लखनऊ

किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने की उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने कड़ी निन्दा की

Posted on 03 April 2010 by admin

सन्त कबीरनगर के महोली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खेतों में खड़ी फसलों में लगी आग बुझाने की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने की उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने कड़ी निन्दा की है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गांवों में लगी आग को बुझाने की कोई व्यवस्था न होने से खड़ी फसल जल रही थी जिससे किसान आक्रोशित थे। आग बुझाने का कोई साधन न होने के कारण अधिकारियों से सम्पर्क करने पर भी कुछ दमकलों की व्यवस्था नहीं हो सकी और न ही आग बुझाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था शासन द्वारा की गई। जिससे व्यथित होकर किसान महोली थाने पर प्रदर्शन करके अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। परन्तु आग को शीघ्र बुझाने की व्यवस्था करने के बजाय किसानों पर पुलिस द्वारा गोलियां बरसा दी गई, जिसमें 7किसान घायल हो गये। इनमें से 3किसान जो कि अल्पसंख्यक एवं दलित वर्ग के हैं, उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है। जिनके पेट, पीठ और पैर में गोली लगी है। उन्होने कहा कि प्रशासन के रवैये ने एक बार फिर प्रदेश सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैए एवं संवेदनहीनता को ही रेखांकित किया है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि इस गोलीकाण्ड के दोषियों को तत्काल निलंबित करके न्यायिक जांच कराई जाए, घायलों का मुत इलाज किया जाए। जली हुई फसलों का समुचित मुआवजा किसानों को दिये जाने साथ ही घायलों को तुरन्त एक लाख रूपए का मुआवजा दिया जाय।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने इस घटना की जांच एवं घायल व्यक्तियों के परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए श्री जगदिम्बका पाल, सांसद के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय टीम का जांच दल का गठन किया है जो सन्त कबीरनगर जाकर घटनास्थल का दौरा करेगी और विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी। इस जांच दल के अन्य सदस्यों में श्री हर्ष वर्धन सांसद, श्री माधो पासवान विधायक, श्री मुईद अहमद पूर्व मन्त्री और श्री नील मणि शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in