Categorized | लखनऊ

मानपाल सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नामित

Posted on 29 March 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिंह यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने  मानपाल सिंह वर्मा, पूर्वमन्त्री जनपद कंशीरामनगर को समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया है। श्री वर्मा पॉच बार विधानसभा के सदस्य और चार बार सरकार मे राज्यमन्त्री के पद पर रहे।

 मानपाल सिंह वर्मा लोधी समाज के प्रभावशाली नेता हैं। किसानों और गरीबों के लिए वे बराबर संघर्ष करते रहे हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति वे सदैव निष्ठावान रहे हैं। श्री यादव ने आशा जताई है कि श्री वर्मा की क्षमताओं का पार्टी संगठन को भरपूर लाभ मिलेगा और समाजवादी आन्दोलन मजबूत होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in