Categorized | लखनऊ

प्रदेश में बिजली, पानी और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब्

Posted on 29 March 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में हालात मुख्यमन्त्री के नियन्त्रण से बाहर होते जा रहे हैं। प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। मुख्यमन्त्री के पास गृह विभाग है पर कानून व्यवस्था बिगड़ती ही जा रही है। हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाओं से राजधानी में ही लोग सन्त्रस्त हैं, जिलो में तो स्थिति और खराब है। महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हिरासत में मौतें हो रही है।

उरई में जेल के अन्दर बम फूटा, दो बन्दी मारे गए। कुख्यात अपराधी जेल में जो चाहते हैं, मंगाते हैं। अस्त्र शस्त्र, शराब, अफीम-गांजा, बीड़ी-सिगरेट सब कुछ वहां उपलब्ध हो जाता है। जिला प्रशासन और जेल प्रशासन दोनों सब कुछ जानते हुए अनजान बने रहते हैं। अपराधी स्वच्छन्द हैं, बस कानून मानने वाले को ही कानून का डर दिखाया जाता है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने वाली नहीं। अभी गर्मी की शुरूआत में ही जिलों की छोड़िए राजधानी में बिजली पानी की किल्लत शुरू हो गई है। बिजली संकट से परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी है। इस भीषण गर्मी में लोग अभी से तप रहे हैं। बिजली अभियन्ता हड़ताल पर जाने वाले हैंं क्योंकि मायावती सरकार ने आगरा और कानपुर में विद्युत वितरण का काम बाहरी एजेिन्सयों को फ्रेंचाइजी पर देने का मन बना लिया है।

जबसे बसपा की सरकार बनी है प्रदेश में बिजली, पानी और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुख्यमन्त्री को नोटों की माला और अपनी प्रतिमा लगाने से ही फुर्सत नहीं। राजकोष की लूट में उन्होने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। अब इस सरकार को और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in